महाकाल भस्मारती दर्शन के लिए हॉलैंड के श्रद्धालुओं से 13 हजार ठगे, तीन पर केस दर्ज

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के होने वाली निशुल्क भस्मारती दर्शन के दलाल इंदौर से फैले हुए हैं। गुरुवार को हॉलैंड के छह श्रद्धालुओं से भस्मारती दर्शन के लिए 13 हजार रुपए ठग लिए। मृत पुरोहित गोपाल व्यास के नाम से भस्मारती अनुमति कराकर उन्हें दर्शन कराए। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पुरोहित व्यास के बेटे हिमांशु, उसके ठग साथी सुमित और मनोज जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी और महाकाल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।



भारतीय मूल के कृष्णा शर्मा हालैंड के मेली सेंट स्ट्रीट जाेटेमीट में रहते हैं। वे वहां एडवाइजर कंपनी के मैनेजर हैं। कुछ दिन पहले रिश्तेदार अंबालिका, कीर्ति, धर्मावती, कृष्णा देवी अाैर नरेंद्र के साथ भारत की धार्मिक यात्रा पर आए। दिल्ली और हरिद्धार दर्शन के बाद इंदौर पहुंचे। यहां बुधवार को मल्हार हाेटल में ठहरे। हाेटल में सुमित नामक व्यक्ति ने उन्हें भस्मअारती दर्शन के बारे में बताया और 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। कहा- उज्जैन में मनाेज जाेशी से मिल लेना। गुरुवार तड़के मंदिर पहुंचने पर मनोज जोशी से संपर्क किया। उसने तीन हजार रुपए लेकर गर्भगृह से भस्मारती दर्शन कराए। दर्शन के बाद मनोज ने 500 रुपए और मांगे। श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई कि वे ज्योतिर्लिंग को स्पर्श तक नहीं पाए। जल चढ़ाने का मौका भी नहीं मिला। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो मामला मंदिर प्रशासन तक पहुंचा। श्रद्धालुओं ने इसकी लिखित शिकायत की। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में सुमित, हिमांशू व्यास अाैर मनाेज जाेशी के खिलाफ केस दर्ज किया है।