मध्यप्रदेश में पुनः "शिव का राज'


मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं, कांग्रेस की झोली में 9 सीटें गई हैं। इससे स्पस्ट है कि उपचुनाव में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी का कमाल दिखा है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन 28 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की थी। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गद्दार मैं नहीं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं।


 तीन मंत्रियों को मिली हार
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 2 पूर्व मंत्रियों समेत शिवराज सरकार के 14 मंत्रियों ने ताल ठोंकी थी। इनमें 11 मंत्रियों ने जीत दर्ज कर ली है या बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, 3 मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया उलटफेर का शिकार बनकर हार गए हैं। इन तीनों ने डबरा, दिमनी और सुमावली सीट से चुनाव लड़ा।